अब वेंडिंग जोन और सरकारी सुविधाओं से लैस होंगे सरायकेला के दुकानदार, नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया भरोसा
सम्मेलन में शामिल फुटपाथ दुकानदार
Seraikela Street Vendor: सरायकेला के टाउन हॉल में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में एक भव्य स्ट्रीट वेंडर सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पहली बार फुटपाथ दुकानदारों को न केवल संगठित करने बल्कि उन्हें एक सम्मानजनक पहचान दिलाने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई. वेंडिंग जोन, पहचान पत्र और सरकारी योजनाओं के लाभ पर हुई इस चर्चा से सैकड़ों वेंडरों के चेहरे पर खुशी दिखी. देखिए, सरायकेला प्रशासन की इस नई पहल की पूरी रिपोर्ट.
Seraikela Street Vendor, सरायकेला (प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट): सरायकेला शहर के टाउन हॉल में रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में एक ऐतिहासिक स्ट्रीट वेंडर सम्मेलन संपन्न हुआ. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उन छोटे दुकानदारों को मुख्यधारा से जोड़ना था, जो सड़कों के किनारे अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्ट्रीट वेंडरों ने हिस्सा लिया, जहां उनके अधिकारों और सुविधाओं पर विस्तार से विचार विमर्श गया.
वेंडरों को पहचान, वेंडिंग जोन और सुरक्षा का वादा
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने वेंडरों को संबोधित करते हुए कहा कि स्ट्रीट वेंडर शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. उन्होंने घोषणा की कि अब वेंडरों को केवल व्यवसाय की अनुमति ही नहीं, बल्कि एक गरिमापूर्ण पहचान भी दी जाएगी. सम्मेलन में वेंडरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, उनके लिए निर्धारित वेंडिंग जोन बनाने, पहचान पत्र जारी करने और स्वच्छता व सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने पर गहन चर्चा हुई.
समस्याओं का सुना गया हाल, सशक्तिकरण पर जोर
सम्मेलन के दौरान वेंडरों ने अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा और समाधान की मांग की. वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि वेंडरों को संगठित करना अनिवार्य है ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके. नगर पंचायत अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि चरणबद्ध तरीके से सभी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. मौजूद वेंडरों ने इस पहल की सराहना करते हुए नगर पंचायत के प्रति आभार जताया और इसे अपने सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया.
Also Read: पलामू में सड़क हादसे ने छीनी घर की खुशियां: पानी टैंकर की टक्कर से युवक की मौत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए