पलामू में सड़क हादसे ने छीनी घर की खुशियां: पानी टैंकर की टक्कर से युवक की मौत

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Apr 2026 4:43 PM

विज्ञापन

बिहार के दिहाड़ी काम करने वाले मजदूर युवक की पलामू में मौत

Palamu Road Accident: पलामू जिले के हुसैनाबाद में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय रेलवे मजदूर अशरफ अंसारी की मौत हो गई. बिहार के अररिया का रहने वाला अशरफ हुसैनाबाद में रहकर रेलवे में दिहाड़ी मजदूरी करता था. खाना खाने घर लौटने के दौरान एक तेज रफ्तार पानी टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पढ़ें, कैसे एक रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया.

विज्ञापन

Palamu Road Accident, पलामू (नौशाद अहमद की रिपोर्ट): पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला-नबीनगर मुख्य मार्ग पर लोटानिया गांव के समीप रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में रेलवे में कार्यरत 27 वर्षीय युवा मजदूर अशरफ अंसारी की जान चली गई. मृतक मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के बगडरवा गांव का निवासी था और हुसैनाबाद के अहमदनगर मुहल्ले में किराए के मकान में रहकर रेलवे में दिहाड़ी मजदूरी करता था.

काम खत्म कर घर लौट रहा था अशरफ

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब नौ बजे अशरफ कजरात नावाडीह स्टेशन से काम पूरा कर बाइक से जपला स्थित अपने कमरे पर खाना खाने आ रहा था. इसी दौरान लोटानिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक पानी टैंकर ने उसकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अशरफ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना हुसैनाबाद पुलिस को दी और घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read: गढ़वा: झामुमो का विरोध, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का पुतला दहन, अभद्र टिप्पणी पर हमला

परिजनों में मचा कोहराम, साथियों की आंखें नम

सोमवार को पुलिस ने मृतक के परिजनों की उपस्थिति में कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया. मृत युवक के साथ काम करने वाले साथी मजदूरों ने नम आंखों से बताया कि वह बेहद मेहनती था और अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए यहां मजदूरी कर रहा था. घर में उसकी पत्नी के अलावा एक छोटा बेटा और एक बेटी है, जिनका अब रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना के संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. टैंकर और उसके चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: गुवा में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का दौरा, रोजगार और समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola