असामाजिक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय पौकरी में की तोड़-फोड़

Updated:
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय पौकरी में की तोड़-फोड़

शंभुगंज थाना क्षेत्र के पौकरी गांव में उपद्रवी तत्वों के आतंक से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के पौकरी गांव में उपद्रवी तत्वों के आतंक से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. ऐसे तत्व सरकारी संपत्ति के नुकसान करने के साथ-साथ आमलोगों को भी प्रताड़ित करते हैं. बताया गया कि रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने कन्या प्राथमिक विद्यालय पौकरी को निशाना बनाया. जहां उपद्रवी तत्वों ने ईंट, पत्थर और हथौड़े से प्रहार कर दो शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया. विद्यालय में लगी सभी बिजली बल्वों को फोड़ दिया. शौचालय में दरवाजा नहीं रहने से छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को शर्मसार होना पड़ रहा है. विद्यालय प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि विद्यालय में एक महिला शिक्षिका सहित शिक्षकों की संख्या चार हैं. नामांकित बच्चों की संख्या सौ के करीब हैं. शरारती तत्वों द्वारा अक्सर विद्यालय में तोड़फोड़ किया जाता है. कभी-कभी तो विद्यालय के दरवाजे पर गंदगी कर देते हैं. इसकी शिकायत पंचायत जनप्रतिनिधियों से लेकर बच्चों के अविभावकों से की, लेकिन उपद्रवियों पर कोई लगाम नहीं लगा. विद्वालय प्रभारी ने बताया कि टूटें दरबाजे को शौचालय में खड़े कर हम सभी किसी प्रकार शौचालय जातें हैं. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि इसकी जानकारी विभाग को देते हुए थाना में भी शिकायत दर्ज करायी जायेगी.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन