दर्जनों गांवों में पुलिस छापेमारी

Published at :18 Nov 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
दर्जनों गांवों में पुलिस छापेमारी

मुखिया हत्याकांड . बुधवार रात चलाये गये अभियान में नहीं मिली सफलता मृतक के भाई सुधीर मंडल के बयान पर शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. शंभुगंज : शंभुगंज थाना क्षेत्र के कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल हत्याकांड के सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार की रात्रि पुलिस ने दर्जनों […]

विज्ञापन

मुखिया हत्याकांड . बुधवार रात चलाये गये अभियान में नहीं मिली सफलता

मृतक के भाई सुधीर मंडल के बयान पर शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
शंभुगंज : शंभुगंज थाना क्षेत्र के कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल हत्याकांड के सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार की रात्रि पुलिस ने दर्जनों गांवो में छापामारी की. लेकिन इस अभियान में पुलिस को सफलता नहीं मिल पायी. जानकारी के अनुसार शंभुगंज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने पुलिस बल के साथ मुखिया उपेंद्र मंडल के नामजद अभियुक्त परशुराम यादव, पंकज यादव, नीरज यादव व राकेश यादव की गिरफ्तारी के लिए बुधवार की रात बेला, असौता, नगेल,
प्रतापपुर, चतुरा, अठमनिया, सिलौटा आदि दर्जनों गांवो में छापामारी की. थानाध्यक्ष ने बताया कि इन अभियुक्तों का मोबाईल लोकेशन तारापुर व बेलहर के सीमावर्ती क्षेत्र में मिल रहा था. लोकेशन के आधार पर गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी अभियान चलाया गया. मालूम हो कि शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल सोमवार की रात ही कुन्था गांव से अपने मित्र कैलाश बिहारी के पूत्री बंसुधरा कुमारी की शादी में शामिल होकर वापस घर कामतपुर लौट रहे थे
कि घोषपुर गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पहले से ही घात लगाये बैठे अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. इस घटना को लेकर मृतक के भाई सुधीर मंडल के बयान पर कुन्था गांव के पूर्व मुखिया अनिरूद्ध यादव के पुत्र पंकज यादव, राकेश यादव, नीरज यादव व घोषपुर गांव के परशुराम यादव, विकास यादव व अनिल यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. शंभुगंज पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास यादव व अनिल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जबकि चार नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खुफिया विभाग को भी सर्तक कर दिया गया है. शीघ्र ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन