नहीं चल रहा 10 का सिक्का
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

चांदन : चांदन एवं आसपास के बाजार क्षेत्र में नकली के अफवाह में 10 रुपये के सिक्के का लेन-देन प्रभावित हो रहा है. इससे खास कर ग्रामीण इलाकों के लोगों व बाजार के दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. बार-बार नोंक-झोंक की स्थिति बन जा रही है. इस दिशा में स्थानीय प्रशासन को ठोस […]
विज्ञापन
चांदन : चांदन एवं आसपास के बाजार क्षेत्र में नकली के अफवाह में 10 रुपये के सिक्के का लेन-देन प्रभावित हो रहा है. इससे खास कर ग्रामीण इलाकों के लोगों व बाजार के दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. बार-बार नोंक-झोंक की स्थिति बन जा रही है. इस दिशा में स्थानीय प्रशासन को ठोस पहल करने की जरूरत है.
बैंकों में कम हुई ग्राहकों की कतार: चांदन बाजार के अधिकांश बैंकों में गुरुवार से ग्राहकों की कतार कम होने लगी है. पुराने नोट को जमा करने एवं नोट की बदली करने को लेकर मची अफरातफरी भी कम होती दिख रही है. हालांकि यूबीआई शाखा में सिर्फ दो हजार रुपये की ही नोट बदली किये जाने से लोगों में नाराजगी दिखी.
दो हजार का नहीं मिल रहा खुदरा: जयपुर. जयपुर क्षेत्र के चिड़ैंयामोड़ हाट, महुआ हाट आदि जगहों में बैंकों द्वारा दिये गये दो हजार रुपये का नया नोट परेशानी का सबब बन रहा है. इस बड़े नोट का खुदरा नहीं हो पाने के कारण लोग बिना खरीदारी किये ही घर लौटने को विवश हो रहे हैं. ग्रामीण प्रमोद यादव, सोनेलाल टुडु आदि ने बताया कि पूरे हाट घूमने के बाद भी जब दो हजार रुपये के नोट का खुदरा नहीं हो पाया, तो वे घर जाने को मजबूर हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




