पुरजा भी मिला, तो कार्रवाई तय
-समय से एक घंटा पूर्व मजिस्ट्रेट पुलिस बल व वीक्षक पहुंचे केंद्र पर -इंटर परीक्षा के लिए बनाये गये हैं 16 केंद्र -सभी केंद्रों पर स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की होगी तैनाती बांकाः इंटर की परीक्षा शुरू होने में महज दो दिन शेष हैं. परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने पूरी तरह […]
-समय से एक घंटा पूर्व मजिस्ट्रेट पुलिस बल व वीक्षक पहुंचे केंद्र पर
-इंटर परीक्षा के लिए बनाये गये हैं 16 केंद्र
-सभी केंद्रों पर स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की होगी तैनाती
बांकाः इंटर की परीक्षा शुरू होने में महज दो दिन शेष हैं. परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है. बुधवार को जिलाधिकारी साकेत कुमार व एसपी पुष्कर आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में सभी केंद्राधीक्षक व पुलिस पदाधिकारी की बैठक सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में डीएम श्री कुमार ने कहा कि हर हाल में परीक्षा सही से होनी चाहिए. छोटी सी लापरवाही से कार्रवाई हो सकती है.
वहीं एसपी श्री आनंद ने भी सभी को संबोधित कर विशेष दिशा निर्देश दिया. डीएम श्री कुमार ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी की सघन जांच होनी चाहिए, जिससे की परीक्षार्थी कोई भी चीट पुरजा अंदर ना ले जा सके. वहीं उन्होंने कहा कि परीक्षा हाल में कागज का एक टुकड़ा भी पाया गया तो केन्द्राधीक्षक सहित वीक्षक को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर तैनात कैमरा मैन पर विशेष निगरानी भी रखी जानी है. एसपी श्री आनंद ने कहा कि परीक्षा केंद्र से दो सौ गज की दूरी के दायरे से सभी को दूर रखना है.
समय से एक घंटा पूर्व ही मजिस्ट्रेट व पुलिस बल सहित वीक्षक को केंद्र पर उपस्थित होना है. साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर वीक्षक व केन्द्राधीक्षक मोबाइल नहीं ले जा सकते हैं. वहीं उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गयी है. जिससे कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े. जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने बताया कि पूरे जिले में 16 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा आयोजित की गयी है. जिसके लिए सभी जरूरी कार्य को अंतिम रूप दे दिया गया है. इस मौके पर डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, ओएसडी डीपी शाही सहित सभी केन्द्राधीक्षक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










