बाराहाट में दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते ग्रृहस्वामी व घर में बिखरा पड़ा सामान.

Banka Theft News: बाराहाट में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए.

विज्ञापन

बाराहाट, बांका से अजय कुमार झा की रिपोर्ट

Banka Theft News: बाराहाट थाना क्षेत्र के दुर्गा पोखर स्थित राजू ठठेरी के घर में बीती देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और महिलाओं के लाखों रुपये मूल्य के जेवरात सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए.

सुबह बिखरा सामान देखकर उड़ गये होश

जानकारी के अनुसार, घटना की भनक लगने पर घर के लोगों की नींद खुली. उन्होंने देखा कि घर के कई कमरों का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है और अलमारियां टूटी हुई हैं. यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

महिलाओं के आभूषण पर चोरों की नजर

परिजनों ने बताया कि चोरी की इस वारदात में महिलाओं के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य कीमती सामान गायब हैं. परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी गए सामान की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद बाराहाट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने घर और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं. लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

लिखित शिकायत का इंतजार

बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दुर्गा पोखर स्थित घर में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है. उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सरपंच ने भी लिया घटना का जायजा

घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के सरपंच विभाष कुमार सिंह सोनी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया. साथ ही पुलिस प्रशासन से मामले के जल्द खुलासे की अपेक्षा जताई.

पुलिस जांच पर टिकी लोगों की नजर

फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके के लोगों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है.

Also Read: बिना टिकट यात्रा अब पड़ेगी भारी, ₹500 से लेकर ₹10,000 तक जुर्माने का नया प्रावधान

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन