बांका में टूटे बिजली तार की चपेट में आयी महिला, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में ईलाजरत जख्मी महिला.

Electric Shock Incident: रात में घर के पास टहल रही महिला पर अचानक टूटकर गिरा बिजली का तार. करंट लगते ही महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Electric Shock Incident अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रविवार देर रात विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मुख्य बातें

टहलने के दौरान हुआ हादसा

घायल महिला की पहचान सलेमपुर गांव निवासी अशोक पासवान की पत्नी साक्षी कुमारी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रविवार रात अपने घर के समीप टहल रही थी. इसी दौरान बिजली पोल से जुड़ा एक विद्युत प्रवाहित तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया.

करेंट लगते ही हुई बेहोश

बिजली के तार की चपेट में आते ही महिला गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी. घटना देखकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और परिजनों को सूचना दी. इसके बाद महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

रेफरल अस्पताल में चला उपचार

परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉ. रोहित कुमार चंचल ने उसका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

जर्जर बिजली तारों पर उठे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं. इसके बावजूद विभाग द्वारा समय पर मरम्मत या बदलाव का कार्य नहीं किया जा रहा है.

ग्रामीणों ने जतायी बड़ी दुर्घटना की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जर्जर तारों को जल्द नहीं बदला गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. बरसात और तेज हवा के दौरान ऐसे तार टूटने का खतरा और बढ़ जाता है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है.

बिजली विभाग से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से पूरे गांव का सर्वे कराने की मांग की है. साथ ही जर्जर हो चुके बिजली तारों को बदलकर सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Also Read : कटोरिया के आवासीय स्कूल में खून से लथपथ मिला LKG का छात्र, गंभीर हालत में देवघर रेफर

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन