240 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published at :26 Sep 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
240 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

बरामद शराब के साथ गिरफ्तार युवक व पुलिस. खबर रजौन : रजौन थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात धौनी होटल के समीप से गस्ती के दौरान अवैध विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पुलिस ने 180 एमएल के 240 बोतल के साथ खजुरी भारगामा अररिया निवासी टिंकू […]

विज्ञापन

बरामद शराब के साथ गिरफ्तार युवक व पुलिस. खबर

रजौन : रजौन थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात धौनी होटल के समीप से गस्ती के दौरान अवैध विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पुलिस ने 180 एमएल के 240 बोतल के साथ खजुरी भारगामा अररिया निवासी टिंकू कुमार व सुभाष कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 240 बोतल में से 48 बोतल रॉयल स्टेज एवं शेष इम्पेरियम ब्लू के बोजल है.
जानकारी के अनुसार दोनों शराब बेचने का कारोबार करते हैं और झारखंड से शराब लेकर एक स्कार्पियों से अपने घर की ओर जा रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर रजौन थानाध्यक्ष आशीष कुमार व एसआई हरेन्द्र कुमार ने दोनों युवकों को धौनी होटल के करीब से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक शराव के कारोबारी है. इस मार्ग से शराब लेकर जाने की जानकारी उन्हें मिली थी. रजौन पुलिस ने इसके पूर्व भी अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कई कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों युवकों के विरूद्ध रजौन थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन