विश्वकोरवा में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 30 अप्रैल से
Published by :GOURAV KASHYAP
Published at :27 Apr 2026 9:08 PM (IST)
विज्ञापन

क्षेत्र के विश्वकोरवा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से निर्मित शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 30 अप्रैल से आरंभ होगा.
विज्ञापन
पंजवारा. क्षेत्र के विश्वकोरवा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से निर्मित शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 30 अप्रैल से आरंभ होगा. इसको लेकर गांव में उत्साह का वातावरण है तथा तैयारियां अंतिम चरण में हैं. ग्रामीणों ने बताया कि 30 अप्रैल को कलश शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा. इसके उपरांत 1 मई को मंदिर में विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा के साथ अष्टयाम का आयोजन होगा. वहीं 2 मई को हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. समारोह को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के सभी लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




