जल स्रोतों के सूखने से पक्षियों के लिए जीवन का संकट

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :27 Apr 2026 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
जल स्रोतों के सूखने से पक्षियों के लिए जीवन का संकट

. भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप और पक्षियों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बांका की ओर से पक्षी मित्र अभियान का आयोजन किया गया

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पक्षी मित्र अभियान का किया आयोजन बांका. भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप और पक्षियों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बांका की ओर से पक्षी मित्र अभियान का आयोजन किया गया. नगर मंत्री राजन सिंह, नगर सह मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम पीबीएस कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ. वहीं बांका के प्राचार्य सुधीर कुमार सिंह ने इसका शुभ आरंभ किया. अभियान का मुख्य उद्देश्य बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना और आम जनमानस, विशेषकर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. अभियान के तहत कॉलेज परिसर और आस-पास के पेड़ों पर सकोरे (मिट्टी के पात्र) बांधे जाएंगे और नियमित रूप से उनमें पानी भरने का संकल्प लिया जायेगा. नगर इकाई बांका नगर मंत्री राजन सिंह ने बताया कि जिस तरह पारा बढ़ रहा है, ऐसे में जल स्रोतों के सूखने से पक्षियों के लिए जीवन का संकट खड़ा हो गया है. विद्यार्थी परिषद अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापक स्तर पर इस अभियान को चला रही है. इस मौके पर छात्र नेता मिथुन कुमार, पीबीएस कॉलेज मंत्री व नगर सह मंत्री नीतीश कुमार, छात्रा तृषा ,आशका, लूसी ,ललिता, अनुष्का, साक्षी सिन्हा व मुस्कान सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन