Banka News : छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर का दिया मार्गदर्शन

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Banka News : छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर का दिया मार्गदर्शन

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय राजघाट में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद सिंह का रिपोर्ट Banka News : शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय राजघाट में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित ज्ञान शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर का मार्गदर्शन किया गया. विधालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों की रुचियों, क्षमताओं और स्किल्स को पहचानकर सही शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण द्वारा छात्रों को अपना कैरियर बनाने का रास्ता बताया गया. छात्रों ने भी अपने करियर के बारे में शिक्षक विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की और बहुत ही उत्साहित हुए. कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंजीनियर, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, क्लाउड टेक्नोलॉजी और मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपर के संबंध में जानकारी दी गयी. वहीं छात्रों को मेडिकल और हेल्थकेयर, एम बी बी एस, बी ए एम एस, फार्मेसी, नर्सिंग, और एलाइड हेल्थ सर्विसेज, बिजनेस और मैनेजमेंट, बी बी ए, एम बी ए, डिजिटल मार्केटिंग और उद्यमिता, सरकारी नौकरियां, रक्षा में एन डी ए, सी डीएस, एस एस सी, बैंकिंग और रेलवे में करियर, ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, फोटोग्राफी और फैशन डिजाइनिंग आदि क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण कैरियर के संबंध में बताया गया. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार, आशीष प्रकाश , रत्नप्रिया, प्रवीण कुमार, श्वेता कुमारी तथा नोडल शिक्षक के रूप में मोहम्मद अफरोज खान थे.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन