Banka एक माह बाद भी सूखा पड़ा लाखों का नल स्टैंड पोस्ट, गर्मी में पानी को तरस रहे लोग

Updated:
विज्ञापन
Banka एक माह बाद भी सूखा पड़ा लाखों का नल स्टैंड पोस्ट, गर्मी में पानी को तरस रहे लोग

भीषण गर्मी और उमस के बीच जहां लोगों को राहत देने के लिए नगर पंचायत द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जानी थी, वहीं वार्ड संख्या 6 में काली मंदिर समीप लगा नया बोरिंग और नल स्टैंड पोस्ट अब तक शुरू नहीं हो सका है.

विज्ञापन

बौसी (बांका ) से संजीव पाठक की रिपोर्ट Banka News : भीषण गर्मी और उमस के बीच जहां लोगों को राहत देने के लिए नगर पंचायत द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जानी थी, वहीं वार्ड संख्या 6 में काली मंदिर समीप लगा नया बोरिंग और नल स्टैंड पोस्ट अब तक शुरू नहीं हो सका है. हालत यह है कि लाखों रुपये की लागत से बना यह स्टैंड पोस्ट सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत द्वारा नल और स्टैंड पोस्ट लगाने के लिए संविदा निकाली गई थी. संवेदक ने जल्दबाजी में काम तो पूरा कर दिया, लेकिन करीब एक माह बीत जाने के बाद भी न तो नल में टोंटी लग पाई है और न ही जलापूर्ति शुरू हो सकी है.गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत झेल रहे स्थानीय लोगों में इसे लेकर भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि जहां एक ओर लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर तैयार स्टैंड पोस्ट बेकार पड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां नगर पंचायत का बोर्ड भी लगा दिया गया है, जो अब लोगों को मुंह चिढ़ाने जैसा प्रतीत हो रहा है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय पर इसे चालू कर दिया जाता, तो आसपास के कई परिवारों को राहत मिल सकती थी. लेकिन लापरवाही के कारण यह सुविधा अब तक लोगों तक नहीं पहुंच पाई है.इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती ने बताया कि स्टैंड पोस्ट को जल्द चालू करने के लिए संवेदक को निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन