शराब के साथ चार गिरफ्तार

बौंसी : अवैध शराब के साथ बौंसी के दो अलग-अलग जगहों से चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार को 17 लीटर देसी शराब और 12 बोतल विदेशी शराब इनके पास से बरामद की गयी. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि गिरफ्तार दो लोगों को श्याम बाजार से पकड़ा गया है, जिसमें पुनसिया […]
बौंसी : अवैध शराब के साथ बौंसी के दो अलग-अलग जगहों से चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार को 17 लीटर देसी शराब और 12 बोतल विदेशी शराब इनके पास से बरामद की गयी.
थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि गिरफ्तार दो लोगों को श्याम बाजार से पकड़ा गया है, जिसमें पुनसिया निवासी राजन लैया के पास से 5 लीटर और मरचुन निवासी मोहन राय के पास 12 लीटर देसी शराब मिला. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें पकड़ लिया. जबकि 375 एम एल रॉयल स्टैग शराब के साथ जगदीशपुर के विक्की कुमार और रूपेश कुमार को बौंसी के बस स्टैंड पर गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि दोनों युवकों के बैग में छह-छह बोतल शराब थी, जिसपर झारखंड का लेवल लगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










