बांका : बीकॉम का छात्र दस दिनों से लापता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया बाजार निवासी शीतल प्रसाद गुप्ता का 23 वर्षीय पुत्र सागर भारती पिछले दस दिनों से लापता है. राधाकृष्ण द्वारिका कॉलेज पटना के बीकॉम पार्ट-वन का छात्र सागर एडमिट कार्ड लाने पटना गया था. 14 सितंबर को पटना पहुंचने के बाद छात्र सागर व उसके परिजनों के बीच रात्रि आठ बजे तक अंतिम […]
विज्ञापन
कटोरिया : कटोरिया बाजार निवासी शीतल प्रसाद गुप्ता का 23 वर्षीय पुत्र सागर भारती पिछले दस दिनों से लापता है. राधाकृष्ण द्वारिका कॉलेज पटना के बीकॉम पार्ट-वन का छात्र सागर एडमिट कार्ड लाने पटना गया था. 14 सितंबर को पटना पहुंचने के बाद छात्र सागर व उसके परिजनों के बीच रात्रि आठ बजे तक अंतिम बातचीत हुई थी. इसके बाद से ही सागर का मोबाइल स्वीच ऑफ है.
अपने स्तर से खोजबीन के बाद सागर के पिता ने गत 21 सितंबर को पटना के कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है. रिपोर्ट में पिता शीतल गुप्ता ने बताया है कि पटना के होटल दि आर्या में सागर ठहरा था. जहां से अगली सुबह होटल से उसके निकलने तक की जानकारी मिली है. सागर के पास कपड़े व किताब से भरे दो बैग व आठ हजार रुपये नकद हैं.
लापता छात्र सागर भारती की अक्सर बातचीत पटना के ही सागर नामक मित्र से होती थी. दस दिनों से सागर का कुछ भी पता नहीं चलने पर परिजनों को तरह-तरह की आशंकाएं हो रही है. छात्र सागर की मां छाया गुप्ता, पिता शीतल गुप्ता, बहन अर्चना गुप्ता, दादा नेमनारायण साह, दादी, चाचा पवन गुप्ता आदि किसी अनहोनी होने की आशंका को लेकर सशंकित भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










