ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने बंद कराया बेलहर बाजार

बांका : सड़क जाम करते कर्मचारी संघबेलहर. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडियन के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं बाजार बंद कराया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने साहबगंज बाजार से बेलहर बाजार एवं प्रखंड कार्यालय तक प्रदर्शन किया. जिसमें श्रम कानून में मजदूर विरोधी संशोधन को रद्द करने […]
बांका : सड़क जाम करते कर्मचारी संघबेलहर. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडियन के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं बाजार बंद कराया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने साहबगंज बाजार से बेलहर बाजार एवं प्रखंड कार्यालय तक प्रदर्शन किया. जिसमें श्रम कानून में मजदूर विरोधी संशोधन को रद्द करने के लिए नारेबाजी की गयी.
वही वक्ताओं ने बेरोजगारों को नौकरी देने, महंगाई पर रोक लगाने, अस्थायी मजदूरों की नियुक्ति करने, सभी जरूरतमंदों को पेंशन देने, आंगनबाड़ी, आशा, रसोईया आदि स्किल वर्कर को सरकारी दर्जा देते हुए न्यूनतम वेतनमान 18 हजार रुपये देने, 45 दिनों के अंदर सभी यूनियन को पंजीकृत करने आदि की मांगों को लेकर घंटों धरना प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर अर्जुन पाल, दिनेश्वर पंडित, रविंद्र पंडित, नकुल पंडित, जय प्रकाश यादव, सुनील सिंह, अनीता देवी, नकुल यादव, मीरा देवी, रेखा देवी, दिनेश रजक, मो रजा, मटूकी पुझार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










