बाबाधाम की कांवर यात्रा कर रहे महाकाल बम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

शिवभक्त के जीवन में कभी नहीं आती है कठिनाई कटोरिया : त्येक सावन सुल्तानगंज से बाबाधाम की यात्रा कर 47 कांवर चढ़ा चुके सुरेशानंद उर्फ महाकाल बम इस वर्ष गंगोत्री टू बाबाधाम भाया सुल्तानगंज की यात्रा कर रहे हैं. करीब तीन हजार किलोमीटर नंगे पांव यात्रा करते हुए तीन महीना सात दिन में वे गुरूवार […]
विज्ञापन
शिवभक्त के जीवन में कभी नहीं आती है कठिनाई
कटोरिया : त्येक सावन सुल्तानगंज से बाबाधाम की यात्रा कर 47 कांवर चढ़ा चुके सुरेशानंद उर्फ महाकाल बम इस वर्ष गंगोत्री टू बाबाधाम भाया सुल्तानगंज की यात्रा कर रहे हैं. करीब तीन हजार किलोमीटर नंगे पांव यात्रा करते हुए तीन महीना सात दिन में वे गुरूवार की सुबह सूइया पहाड़ पहुंचे. उनके साथ एक सेवक विजय कुमार भी साथ चल रहे हैं. प्रभात-खबर से बातचीत के क्रम में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी सुरेशानंद उर्फ महाकाल बम ने कहा कि जो एक कांवर चल भगवान शंकर को चढ़ाता है, वह एक अश्वमेघ यज्ञ के बराबर का पुण्य पाता है. भगवान शंकर की सेवा सर्वोपरि है. जो भी भक्त भगवान शंकर की सेवा करता है, उसके जीवन में कभी कठिनाई व अंधियाला नहीं आता है.
भोलेनाथ भक्त के जीवन के प्रकाश को सदा प्रकाशित करते रहते हैं. शिव का सच्चा भक्त कभी हारता नहीं है, सदा आगे बढ़ता है. उन्होंने कहा कि अच्छा-बुरा सबके जीवन में होता है. अच्छा का स्वरूप भगवान शंकर है, बुरा का स्वरूप रावण है. जो भगवान शंकर के साथ चलेगा, उसके जीवन में बराबर अच्छा होना ही है. उसके जीवन में कठिनाई आना तो बड़ी बात है, कठिनाई उसे छू भी नहीं सकती. उन्होंने कहा कि ‘अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चंडाल का, काल उसका क्या बिगाड़े, जो भक्त हो महाकाल का’. महाकाल सेवक सह महाकाल बम बाबाधाम में जलाभिषेक के बाद बासुकीनाथ भी पैदल पहुंच कर जलार्पण करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










