दर्दमारा चेकनाका आसानी से लांघ रहे शराब तस्कर

कटोरिया : एक अप्रैल से पूरे राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू है लेकिन कानून अधिनियम व धाराओं को ताक पर रख कर शराब की तस्करी की जा रही है. कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर बिहार-झारखंड बॉर्डर पर दर्दमारा के लगाये गये चेकनाका को शराब तस्कर आसानी से लांघ जा रहे हैं. चूंकि दर्दमारा बैरियर पर […]
कटोरिया : एक अप्रैल से पूरे राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू है लेकिन कानून अधिनियम व धाराओं को ताक पर रख कर शराब की तस्करी की जा रही है. कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर बिहार-झारखंड बॉर्डर पर दर्दमारा के लगाये गये चेकनाका को शराब तस्कर आसानी से लांघ जा रहे हैं.
चूंकि दर्दमारा बैरियर पर सिर्फ चार-छह लाठीधारी होमगार्ड जवान शोभा मात्र बढ़ाने का कार्य ही कर पा रहे हैं. यहां ना तो झारखंड से बिहार की ओर आने वाली छोटी-बड़ी गाड़ियों या मोटरसाइकिल की सघनतापूर्वक जांच होती है और न ही इसके लिए पदाधिकारी व पर्याप्त बल की ही नियुक्ति की गयी है. परिणाम स्वरूप शराब तस्करों के लिए यह रूट सबसे अधिक सेफ साबित हो रहा है. हालांकि इस बीच जब कभी भी क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारी या उत्पाद विभाग के अधिकारी ही अभियान चलाते हैं, तो बड़ी कामयाबी आसानी से हाथ लग जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










