इंजन से तेल गिरने से लेट चली पैसेंजर ट्रेन

Published at :08 Jul 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
इंजन से तेल गिरने से लेट चली पैसेंजर ट्रेन

कटोरिया : बांका से अंडाल तक जाने वाली बांका-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन गुरुवार को काफी लेट चली. ट्रेन के एक इंजन से तेल गिरने के कारण यह परेशानी हुई. ट्रेन पर मौजूद चालक एवं तकनीकी दल के सदस्यों ने गिरते तेल को बहने से रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके. […]

विज्ञापन

कटोरिया : बांका से अंडाल तक जाने वाली बांका-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन गुरुवार को काफी लेट चली. ट्रेन के एक इंजन से तेल गिरने के कारण यह परेशानी हुई. ट्रेन पर मौजूद चालक एवं तकनीकी दल के सदस्यों ने गिरते तेल को बहने से रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके. अप में यह ट्रेन कटोरिया स्टेशन से करीब एक घंटा दस मिनट लेट से जसीडीह के लिए खुली. बांका से करीब एक बज कर पचास मिनट पर पहुंची बांका-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन कटोरिया में पच्चीस मिनट तक खड़ी रही. ट्रेन के पिछले इंजन से सटे महिला बॉगी के नीचे पत्थर लग जाने के कारण टंकी में छेद हो गया था. जिसे बंद करने का काफी प्रयास भी किया गया. आम दिनों में एक बज कर 56 मिनट पर देवघर स्टेशन पहुंचने वाली यह ट्रेन गुरुवार को दिन के साढ़े तीन बजे पहुंची. ट्रेन के इंजन में आयी समस्या के कारण सवार यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन