देर शाम तक बाजार में छायी रही रौनक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

कटोरिया बाजार में रुक-रुक कर लगता रहा जाम कटोरिया : मुसलिम समुदाय के महान पर्व ईद का त्योहार 7 जुलाई गुरुवार को धूमधाम से मनाया जायेगा. ईद की तैयारी को लेकर कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्र के सभी बाजारों में बुधवार को देर शाम तक रौनक छायी रही. बाजार के किराना, मिठाई, फल, सेवई, टोपी, […]
विज्ञापन
कटोरिया बाजार में रुक-रुक कर लगता रहा जाम
कटोरिया : मुसलिम समुदाय के महान पर्व ईद का त्योहार 7 जुलाई गुरुवार को धूमधाम से मनाया जायेगा. ईद की तैयारी को लेकर कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्र के सभी बाजारों में बुधवार को देर शाम तक रौनक छायी रही. बाजार के किराना, मिठाई, फल, सेवई, टोपी, इत्र आदि की दुकानों पर मुस्लिम महिला-पुरुषों व युवक-युवतियों की काफी भीड़ लगी रही. कटोरिया सहित राधानगर, सूइया, तेतरिया, भैरोगंज, घोरमारा, करझौंसा, जयपुर आदि बाजारों में ईद को लेकर विशेष चहल-पहल दिखी. इधर बुधवार की देर शाम ईद का चांद दिखे जाने के साथ ही सभी लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. कोई गले मिल कर, कोई फेसबुक से तो कोई व्हाट्स एप से मैसेज के जरिये चांद दिखने की खुशी एक-दूसरे के साथ बांट रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










