दिलीप के परिजनों से मिले मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

Published at :05 Jul 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
दिलीप के परिजनों से मिले मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

अपराधियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन बौंसी : सोमवार को मृत व्यवसायी दिलीप पंजियारा के परिजनों से मिलने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पिलुआ गांव पहुंचे. उनके पहुंचते ही मृतक की मां सुखली देवी और पत्नी चांदनी देवी सहित अन्य परिजन विलख-विलख कर रोने लगे. उनका रोना देख कर मंत्री, पूर्व सांसद […]

विज्ञापन
अपराधियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन
बौंसी : सोमवार को मृत व्यवसायी दिलीप पंजियारा के परिजनों से मिलने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पिलुआ गांव पहुंचे. उनके पहुंचते ही मृतक की मां सुखली देवी और पत्नी चांदनी देवी सहित अन्य परिजन विलख-विलख कर रोने लगे. उनका रोना देख कर मंत्री, पूर्व सांसद भूदेव चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की आंखें भी नम हो गयीं.
मृतक के बड़े भाई घनश्याम पंजियारा ने घटना की विस्तृत जानकारी मंत्री को दी और अपने परिजनों की सुरक्षा की गुहार लगायी. भाई ने बताया कि इस घटना से उसके परिजन इतने भयभीत हैं कि अब देर शाम बौंसी गांव आने में डर लगता है.
मंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और इस दिशा में उचित कार्रवाई की आश्वासन दिये. करीब आधा घंटा रुकने के बाद मंत्री बांका की ओर रवाना हो गये. इस मौके पर भाजपा के श्रीधर मंडल, अभिषेक वर्मा, हिमांशु पटेल, उदय सिंह, युवा जिलाध्यक्ष गिरीश मंडल, विक्की मिश्रा, बंटी पाठक, पुरूषोत्तम ठाकुर, निप्पू पांडे, मुकुंद कुशवाहा, हिम्मत सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन