करंट से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published at :14 Jun 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
करंट से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कटोरिया : ग्राम पंचायत कटोरिया के राजबाड़ा गांव में सोमवार को दिन के साढ़े बारह बजे करंट से अधेड़ ठेला चालक सुधीर रजक की मौत हो गयी. घर में ही पंखा की खराबी दूर कर कनेक्शन करने के दौरान सुधीर रजक करंट की चपेट में आ गया. नीचे जमीन भींगा रहने के कारण वह घटना […]

विज्ञापन

कटोरिया : ग्राम पंचायत कटोरिया के राजबाड़ा गांव में सोमवार को दिन के साढ़े बारह बजे करंट से अधेड़ ठेला चालक सुधीर रजक की मौत हो गयी. घर में ही पंखा की खराबी दूर कर कनेक्शन करने के दौरान सुधीर रजक करंट की चपेट में आ गया. नीचे जमीन भींगा रहने के कारण वह घटना स्थल पर ही बेहोश हो गया. आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ दीपक भगत व डॉ रवींद्र कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

इसके साथ ही मृतक की पत्नी मंती देवी, पुत्र मुकेश कुमार, सोनू कुमार, भाई पंचन रजक, भतीजा नंदलाल रजक आदि दहाड़ मार कर रोने लगे. घटना की जानकारी के बाद मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता भी रेफरल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना भी दी. मुखिया ने बताया कि कबीर अंत्येष्टि योजना में पंचायत को राशि उपलब्ध नहीं रहने के कारण गरीब परिवार को अंतिम संस्कार हेतु भी सहायता नहीं दी जा सक रही है. इस घटना को लेकर राजबाड़ा गांव में मातम छाया हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन