इंदिरा आवास के निर्माण में तेजी लायें : डीएम

Published at :14 Jun 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
इंदिरा आवास के निर्माण में तेजी लायें : डीएम

बांका : जिला समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी निलेश देवरे की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई. बैठक में उपस्थित बीडीओ, सीओ एवं सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय निष्पादित करें. सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं एवं कार्यक्रम प्रखंड तथा पंचायत स्तर […]

विज्ञापन

बांका : जिला समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी निलेश देवरे की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई. बैठक में उपस्थित बीडीओ, सीओ एवं सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय निष्पादित करें. सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं एवं कार्यक्रम प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर संचालित है. जिसके क्रियान्वयन का पर्यवेक्षण नियमित रूप से करें. सभी बीडीओ को इंदिरा आवास के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

नेशनल पोपुलेशन रजिस्ट्र को अद्यतन करने तथा ऑन लाइन से जोड़ने का निर्देश दिया गया. लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के विषय में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने उक्त अधिनियम के विषय में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को परिवाद के निष्पादन के लिए आवश्यक जानकारी दी. वहीं इस अधिनियम के तहत परिवादों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर करना अनिवार्य है कि बात कही. सभी सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी देने का निर्देश दिया.

अनाथ बेसहारा बच्चों का भरा हुआ फॉर्म शीघ्र जमा कराने का निर्देश दिया ताकि अनाथ बेसहारा बच्चों को परवरिश योजना का लाभ दिया जा सकें. इस मौके पर एसडीएम अविनाश कुमार, ओएसडी ब्रजेश कुमार, नजारत उपसमाहर्ता राकेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी मिथलेश कुमार, जिला पर्यटन पदाधिकारी डा. संजय कुमार, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार दीपक, जिला योजना पदाधिकारी नीरज कुमार सहित

सभी बीडीओ,सीओ एवं सीडीपीओ उपस्थित थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन