फिर बच निकला मंटू खैरा, दो साथी धराये

कटोरिया : बांका जिला पुलिस के हत्थे चढ़ते-चढ़ते मोस्ट वांटेड मंटू खैरा एक बार फिर फिसल गया, लेकिन उसके दो विश्वस्त साथियों को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही. मौके से हथियारों का जखीरा भी पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है. हालांकि इस गिरफ्तारी व बरामदगी की पुष्टि पुलिस पदाधिकारी नहीं कर रहे […]
कटोरिया : बांका जिला पुलिस के हत्थे चढ़ते-चढ़ते मोस्ट वांटेड मंटू खैरा एक बार फिर फिसल गया, लेकिन उसके दो विश्वस्त साथियों को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही. मौके से हथियारों का जखीरा भी पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है. हालांकि इस गिरफ्तारी व बरामदगी की पुष्टि पुलिस पदाधिकारी नहीं कर रहे हैं. सोमवार को एसपी के समक्ष प्रेस कांफ्रेंस आयोजित होगी,
जिसमें इस कामयाबी की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. गिरफ्तार नक्सलियों का नाम सिकंदर खैरा ग्राम गेहली (आनंदपुर ओपी) व अर्जुन खैरा ग्राम पिलुआ (आनंदपुर ओपी) बताया गया है, जबकि बरामद हथियारों के जखीरे में एक इंसास रायफल, इंसास का लगभग 135 राउंड कारतूस, हैंड ग्रेनेड, वीडीयो कैमरा, वॉकी-टॉकी, मोबाइल, चार्जर, गोली रखने वाला पाउच आदि शामिल हैं. छापेमारी दल का नेतृत्व एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय कर रहे थे, जिसमें एसएसबी, सीआरपीएफ व एसटीएफ के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










