सातो गांव से बाइक से बांका जा रहे थे साला-बहनोई

Published at :12 Jun 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
सातो गांव से बाइक से बांका जा  रहे थे साला-बहनोई

कटोरिया : कटोरिया-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर मथुरा मोड़ के निकट शनिवार की दोपहर हुई बाइक दुर्घटना में साला-बहनोई बुरी तरह से जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. इसमें नीलम मुर्मू ग्राम पिरामा थाना बेलहर की हालत गंभीर है. जबकि उसके साला प्रकाश टुडु ग्राम भोंदेकोला थाना […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर मथुरा मोड़ के निकट शनिवार की दोपहर हुई बाइक दुर्घटना में साला-बहनोई बुरी तरह से जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. इसमें नीलम मुर्मू ग्राम पिरामा थाना बेलहर की हालत गंभीर है.

जबकि उसके साला प्रकाश टुडु ग्राम भोंदेकोला थाना बांका को पैर में चोट आयी है. अस्पताल में चिकित्सक डाॅ दीपक भगत ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी नीलम मुर्मू को सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों घायल सातो गांव से बाइक पर सवार होकर बांका जा रहे थे. मथुरा मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन