असामाजिक तत्वों ने काटे पांच सौ पेड़

Published at :12 Jun 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने काटे पांच सौ पेड़

जयपुर : जयपुर ओपी क्षेत्र के जोरलीकुरूम गांव में मुख्यमंत्री तसर विकास परियोजना के तहत किये गये अर्जुन के पौधरोपण से करीब पांच सौ पेड़ को शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने कुल्हाड़ी से काट दिया. करीब तीन वर्षों पूर्व ही तसर किसानों ने रेशम कीट पालन के लिए 36 हजार अर्जुन का पौधा लगाया था. […]

विज्ञापन

जयपुर : जयपुर ओपी क्षेत्र के जोरलीकुरूम गांव में मुख्यमंत्री तसर विकास परियोजना के तहत किये गये अर्जुन के पौधरोपण से करीब पांच सौ पेड़ को शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने कुल्हाड़ी से काट दिया. करीब तीन वर्षों पूर्व ही तसर किसानों ने रेशम कीट पालन के लिए 36 हजार अर्जुन का पौधा लगाया था.

तसर किसानों ने बताया कि अगले साल से इन पेड़ों पर तसर कीट पालन का कार्य शुरू होता, लेकिन असामाजिक तत्वों ने दुश्मनी के कारण करीब पांच सौ पेड़ों को उजाड़ दिया. घटना से तसर किसान अनिल हेंब्रम, संतलाल, देवान हेंब्रम, लक्ष्मी यादव, बालदेव यादव, बिहारी यादव, सुलोचन यादव आदि काफी आहत हैं. रेशम मित्र संतोष सिंह, सचिव अभिमन्यु सिंह आदि ने जोरलीकुरूम पहुंच कर घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन