महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

चांदन : चांदन थाना क्षेत्र के नाढ़ीबारी गांव में शुक्रवार की रात एक मनचले ने महादलित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता के शोर मचाने पर जब ग्रामीण जुटे तो आरोपी मौके से भाग निकला. परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने छापामारी कर आरोपी कांग्रेस तांती ग्राम मांदेयडीह (गौरीपुर पंचायत) को […]
विज्ञापन
चांदन : चांदन थाना क्षेत्र के नाढ़ीबारी गांव में शुक्रवार की रात एक मनचले ने महादलित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता के शोर मचाने पर जब ग्रामीण जुटे तो आरोपी मौके से भाग निकला.
परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने छापामारी कर आरोपी कांग्रेस तांती ग्राम मांदेयडीह (गौरीपुर पंचायत) को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में पीड़िता के बयान पर थाना में कांग्रेस तांती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
चौधरी परिवार संघ का सम्मेलन आज: कटोरिया. कटोरिया बाजार स्थित विवाह भवन परिसर में 12 जून को चौधरी परिवार संघ का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा. इसमें संघ की मजबूती पर चर्चा होगी व मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा. समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










