नक्सलियों काे हथियार सप्लाई करते थे संग्रामपुर थाना के एसपीओ, धराये

Published at :04 Jun 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों काे हथियार सप्लाई करते थे संग्रामपुर थाना के एसपीओ, धराये

दो डबल बैरल गन तथा विनडोलिया भी बरामद रत्तोचक गांव से उनके साथ एक अन्य को पुलिस ने दबोचा बेलहर(बांका) : थाना क्षेत्र के रत्तोचक गांव से संग्रामपुर थाना में एसपीओ के रूप में कार्यरत इसी थाना के सरकहीया गांव निवासी बलराम सिंह को पुलिस ने दो दोनाली बंदूक व एक विनडोलिया के साथ गिरफ्तार […]

विज्ञापन

दो डबल बैरल गन तथा विनडोलिया भी बरामद

रत्तोचक गांव से उनके साथ एक अन्य को पुलिस ने दबोचा
बेलहर(बांका) : थाना क्षेत्र के रत्तोचक गांव से संग्रामपुर थाना में एसपीओ के रूप में कार्यरत इसी थाना के सरकहीया गांव निवासी बलराम सिंह को पुलिस ने दो दोनाली बंदूक व एक विनडोलिया के साथ गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ गांव के ही अभय यादव को भी पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस का कहना है कि दोनों नक्सलियों के आर्म्स सप्लायर हैं. अर्से से वे नक्सलियों को हथियारों की आपूर्ति के साथ-साथ उनके हथियारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के काम में लिप्त रहे हैं. पुलिस को काफी दिनों से उनकी तालाश थी.
एक ओर पुलिस के लिए काम, दूसरी ओर हथियार सप्लायर
बांका एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय, थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह एवं सीआरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना पर रत्तोचक गांव के पास बलराम सिंह व अभय यादव को गिरफ्तार कर लिया. सूचना थी कि कुछ लोग हथियार लेकर नक्सलियों को पहुंचाने जा रहे थे. इस पर एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा गया. इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि नक्सली अरविंद यादव व अन्य ग्रुप को ये लोग हथियार बेचने का काम करते थे. बलराम सिंह की इस मामले में संलिप्तता पुलिस व पब्लिक दोनों को आश्चर्च चकित कर रही है. एक ओर पुलिस के लिए काम करना तो दूसरी ओर नक्सलियों को हथियार सप्लाई करना ये दोनों ही काम वह साथ-साथ कर रहा था. हालांकि पुलिस को यह बात पूर्व से पता नहीं थी. गिरफ्तार बलराम सिंह ने पुलिस को बताया
कि उक्त नक्सलियों काे हथियार…
हथियार संग्रामपुर के एक व्यक्ति ने उसे दिया था व इस गांव के बाहर किसी मोटरसाइकिल वाले को देने को कहा था. चर्चा है कि संग्रामपुर थाना प्रभारी ने इसके एसपीओ के रूप में कार्य करने से इनकार किया है.
नक्सली अरविंद का सहयोगी गिरफ्तार
बेलहर थाना क्षेत्र के नक्सली अरविंद यादव के सहयोगी बेलगांव के इंद्रदेव यादव को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि कमरटाड गांव में एक वर्ष पूर्व व्यवसायियों से लेवी मांगने व नहीं देने पर हत्या कर देने के मामले में भी यह काली यादव का सहयोगी रह चुका है. तथा पूर्व नक्सली बैजु यादव के हत्याकांड का नामजद अभियुक्त भी है जिसमें उसे न्यायलय से जमानत मिली चुकी है. एएसपी ललन पांडेय व सीआरपीएफ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन