डाकपाल गबन मामले की राशि 45 लाख तक पहुंची

Published at :03 Jun 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
डाकपाल गबन मामले की राशि 45 लाख तक पहुंची

डाक अधीक्षक ने दर्ज करायी है 32.6 लाख गबन की प्राथमिकी 55 खाताधारियों की डाक बैंक में जमा राशि के गबन का है आरोप रजौन : करीब तीन वर्ष पूर्व रजौन के पुनसिया उप डाकघर से करीब 12 लाख रुपये गबन के मामले की चल रही जांच के बाद अब गबन की राशि करीब 45 […]

विज्ञापन

डाक अधीक्षक ने दर्ज करायी है 32.6 लाख गबन की प्राथमिकी

55 खाताधारियों की डाक बैंक में जमा राशि के गबन का है आरोप
रजौन : करीब तीन वर्ष पूर्व रजौन के पुनसिया उप डाकघर से करीब 12 लाख रुपये गबन के मामले की चल रही जांच के बाद अब गबन की राशि करीब 45 लाख तक जा पहुंची है. बुधवार को सहायक डाक अधीक्षक महादेव प्रसाद दास ने तात्कालिक उप डाकपाल प्रदीप कुमार यादव के विरुद्ध एक और प्राथमिकी रजौन थाना में दर्ज करायी है, जिसमें और 32 लाख 61 हजार 105 रुपये उक्त डाकपाल द्वारा गबन का मामला सामने आया है.
बुधवार को सहायक डाक अधीक्षक महादेव प्रसाद दास ने उसी निलंबित तत्कालिक उप डाकपाल के विरुद्ध और 32 लाख 61 हजार 105 रुपये गबन करने के मामले में रजौन थाना में एक और प्राथमिकी दर्ज करायी है. जबकि 3 वर्ष पूर्व भी उसी उपडाकपाल के विरुद्ध 11 लाख 88 हजार 121 रुपये के गबन करने का मामला रजौन थाना में दर्ज कराया गया था. यह मामला तात्कालिक डाक अधीक्षक निर्मल कुमार श्रीवास्तव द्वारा दर्ज करायी गयी थी.
लेजर से मिलान व अन्य जांच पड़ताल जारी थी. इधर करीब 55 खाताधारियों के खाता को जब खंगाला गया तो और राशि गबन में जुड़ गयी. करीब तीन वर्ष चले जांच पड़ताल के बाद मामला और खुलकर सामने आ गया. और गबन की राशि 45 लाख के करीब पहुंच गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन