चालक ने लगाया सीओ पर मारपीट का आरोप

Published at :09 May 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
चालक ने लगाया सीओ पर मारपीट का आरोप

सीओ ने कहा तेल चोरी करने से रोका तो हाथापाई पर उतर आया चालक बांका : शहर के बाबुटोला स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर के समीप रविवार को बाराहाट सीओ एवं उनके गाड़ी चालक के बीच हाथापाई हुई. जानकारी के अनुसार बाराहाट सीओ दीपक कुमार बाबुटोला में किराये के मकान में रहता है. इसी दौरान चालक […]

विज्ञापन

सीओ ने कहा तेल चोरी करने से रोका तो हाथापाई पर उतर आया चालक

बांका : शहर के बाबुटोला स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर के समीप रविवार को बाराहाट सीओ एवं उनके गाड़ी चालक के बीच हाथापाई हुई. जानकारी के अनुसार बाराहाट सीओ दीपक कुमार बाबुटोला में किराये के मकान में रहता है. इसी दौरान चालक व सीओ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसमें सीओ ने अपने गाड़ी चालक रमेश यादव की धुनाई कर दी. जिसके बाद चालक ने बांका थाना पहुंच कर पुलिस से इस घटना की
शिकायत करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. चालक का कहना था कि पिछले कई माह से मानदेय नहीं मिला था. अपने मानदेय की मांग की तो सीओ मारपीट करने लगे. इस संबंध में बाराहाट सीओ दीपक कुमार ने बताया कि चालक लगातार गाड़ी से डीजल चोरी कर बेचता था. तेल चोरी करते हुए जब पकड़ा तो चालक विवाद करने को तैयार हो गया. हालांकि सीओ ने चालक के साथ मारपीट की बात से इनकार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन