पूर्व नक्सली की पत्नी दुबारा लड़ रही चुनाव

कटोरिया : नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के असुढ़ा पंचायत से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सली भुवनेश्वर तुरी की पत्नी विनीता देवी लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर दुबारा मुखिया पद का चुनाव लड़ रही हैं. पिछले चुनाव में प्रत्याशी विनीता बहुत कम अंतर से चुनाव हार गयी थी. चांदन प्रखंड के […]
कटोरिया : नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के असुढ़ा पंचायत से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सली भुवनेश्वर तुरी की पत्नी विनीता देवी लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर दुबारा मुखिया पद का चुनाव लड़ रही हैं. पिछले चुनाव में प्रत्याशी विनीता बहुत कम अंतर से चुनाव हार गयी थी.
चांदन प्रखंड के असुढ़ा पंचायत में मुखिया पद पर कुल तेरह प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. यहां आगामी 28 मई को मतदान होगा. एक समय था जब भुवनेश्वर तुरी भी लाल फौज में उंचे ओहदे पर हुआ करते थे. लेकिन वर्ष 2003 ई में ही इन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ कर अहिंसा का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया. बेलहर थाना परिसर में तत्कालीन एसपी केएम लाल की देखरेख में आयोजित मेगा शिविर में कुल 117 नक्सलियों ने सरेंडर किया था.
जिसमें भुवनेश्वर तुरी भी शामिल थे. इन्हें जिला प्रशासन की ओर से एक लाख रुपये नकद इनाम एवं जन वितरण प्रणाली का लाइसेंस भी दिया गया था. इसके बाद से भुवनेश्वर तुरी की कभी भी नक्सली गतिविधि में संलिप्तता नहीं रही. जिस लाल धरती पर कभी बंदूक की गोलियां गरजती थी, अब वहां हिंद स्वराज के तहत गठित गांधी शांति सेना द्वारा अहिंसा के नारे लगाये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










