दलितों के मसीहा थे बाबा साहेब

कटोरिया/चांदन : आंबेडकर जयंती के मौके पर कटोरिया के गढ़ना मोड़, सूइया सरस्वती शिशु मंदिर एवं चांदन के गोपडीह में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. सरस्वती शिशु मंदिर सूइया के प्रांगण में डा भीम राव आंबेडकर की 125वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. विद्यालय के प्रधान परमेश्वर कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जय भीम […]
कटोरिया/चांदन : आंबेडकर जयंती के मौके पर कटोरिया के गढ़ना मोड़, सूइया सरस्वती शिशु मंदिर एवं चांदन के गोपडीह में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. सरस्वती शिशु मंदिर सूइया के प्रांगण में डा भीम राव आंबेडकर की 125वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. विद्यालय के प्रधान परमेश्वर कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जय भीम के गाना के माध्यम से उनके संपूर्ण जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आंबेडकर दलितों के मसीहा थे.
इस मौके पर आचार्य केशव कुमार मिश्र, रंजीत कुमार, आदि उपस्थित थे. इधर गढ़ना मोड़ के आंबेडकर चौक पर भी जयंती कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा किया गया. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. इस मौके पर रमेश दास, देवेंद्र दास, पप्पू दास, उमेश दास, विनोद दास, कामेश्वर दास आदि उपस्थित थे. चांदन के प्राथमिक विद्यालय गोपडीह में आंबेडकर नवयुवक संघ द्वारा जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि टूना दास एवं रघुनंदन राय ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










