कहरातरी जंगल से हटायी गयी 15 अवैध झोपड़ी

कटोरिया : कटोरिया वन परिक्षेत्र के दक्षिणी बड़वासिनी उप परिसर स्थित कहरातरी जंगल में गुरुवार को वन विभाग के अधिकारियों ने अभियान चला कर पंद्रह अवैध झोपडि़यों को हटाया. इस दौरान मौके से जब्त रौला व बांस आदि को गाड़ी से लाद कर रेंज ऑफिस लाया गया. अवैध ढंग से झोपड़ी बनाने वालों के खिलाफ […]
कटोरिया : कटोरिया वन परिक्षेत्र के दक्षिणी बड़वासिनी उप परिसर स्थित कहरातरी जंगल में गुरुवार को वन विभाग के अधिकारियों ने अभियान चला कर पंद्रह अवैध झोपडि़यों को हटाया. इस दौरान मौके से जब्त रौला व बांस आदि को गाड़ी से लाद कर रेंज ऑफिस लाया गया. अवैध ढंग से झोपड़ी बनाने वालों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. इसमें श्याम किशोर सोरेन, देवन सोरेन आदि का नाम शामिल हैं.
कहरातरी जंगल में चलाये गये अभियान का नेतृत्व कटोरिया फोरेस्टर अनिल कुमार ने किया. इसमें वनरक्षी बलराम सिंह, शशिधर प्रसाद, पशुरक्षक योगेंद्र यादव, सुरेश यादव, कैलू अंसारी, बालेश्वर यादव, गणेश यादव आदि ने सहयोग किया. वन विभाग द्वारा की गयी इस कार्रवाई से अवैध ढंग से झोपड़ी बनाने वालों में हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










