सोना-चांदी सुस्त, रोल्ड-गोल्ड मस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Mar 2016 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

सोने-चांदी की महंगाई ने रोल्ड गोल्ड का क्रेज बढ़ा दिया है. कीमत में बढ़ोतरी के बाद सोने-चांदी की मांग नहीं बढ़ रही है. वहीं एक से आठ हजार तक में उपलब्ध रोल्ड-गोल्ड के सेट खूब बिक रहे हैं. बांका : लगन को लेकर आभूषण बाजार की चमक बढ़ गयी है, लेकिन खास बात यह है […]
विज्ञापन
सोने-चांदी की महंगाई ने रोल्ड गोल्ड का क्रेज बढ़ा दिया है. कीमत में बढ़ोतरी के बाद सोने-चांदी की मांग नहीं बढ़ रही है. वहीं एक से आठ हजार तक में उपलब्ध रोल्ड-गोल्ड के सेट खूब बिक रहे हैं.
बांका : लगन को लेकर आभूषण बाजार की चमक बढ़ गयी है, लेकिन खास बात यह है कि सोने-चांदी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की वजह से यह चमक असली की जगह नकली आभूषणों की दुकानों में कहीं ज्यादा है. लोग सस्ते में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रोल्ड गोल्ड या दूसरी सस्ती धातु और मोतियों के आभूषणों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं.
महंगाई को लेकर सोने की दुकानों पर लगन के मौसम में भी उदासी छायी है. ज्वेलरी दुकानदार बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. रही सही कसर सोने पर उत्पाद शुल्क में की गयी वृद्धि ने पूरी कर दी है. फिलहाल तो उत्पाद शुल्क के विरोध में यहां के स्वर्ण व्यवसायियों ने 17 मार्च तक दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है. इधर नकली सोना अर्थात रोल्ड-गोल्ड की दुकानों पर चमक कायम है. वैसे भी महंगाई की वजह से लोग सोने की जगह रोल्ड-गोल्ड को अपनी सजावट के लिए विकल्प बना रहे हैं. इसे लेकर रोल्ड-गोल्ड की दुकानों पर ग्राहकों का भीड़ लगी रहती है.
जिस तरह लगन की शुरुआत हो गयी, उस हिसाब से बहुत कम ग्राहक सोने की खरीदारी कर रहे हैं. फैशन के दौर में कम कीमत में लोग रोल्ड-गोल्ड को बेहतर विकल्प मान कर धड़ल्ले से इसका उपयोग कर रहे हैं. शहर के एक रोल्ड-गोल्ड विक्रेता ने बताया कि लगन में रोल्ड-गोल्ड से बना नथ, टीका, पायल, पंजा, नेकलेस आदि की मांग ज्यादा है. ऐसा एक पूरा सेट एक हजार से लेकर आठ हजार तक में उपलब्ध है. दुकानदार ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस लगन में दुकानदारी ठीक हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










