AC चलाने पर पानी क्यों टपकता है? आखिर कहां से आता है ये पानी और कैसे बनता है?

Published by : Ankit Anand Updated At : 04 May 2026 3:30 PM

विज्ञापन

एसी के आउटडोर यूनिट से टपकता हुआ पानी

Water Dripping From Outdoor Unit Of AC: एसी से टपकने वाला पानी असल में मशीन का लीकेज नहीं होता, बल्कि हवा की नमी का बदलना होता है. जब गर्म हवा ठंडी कॉइल्स से गुजरती है, तो उसमें मौजूद नमी पानी की बूंदें बनकर बाहर निकल जाती है. आइए आपको इस प्रोसेस को डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन

गर्मियों में AC चलाते समय आपने अक्सर देखा होगा कि उसके आउटडोर यूनिट या पाइप से लगातार पानी टपकता रहता है. इसे देखकर कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या AC के अंदर पहले से पानी भरा होता है, या फिर यह किसी लीकेज का संकेत है? दिलचस्प बात यह है कि ऐसा होना पूरी तरह नॉर्मल है. लेकिन असली सवाल तो यही है कि आखिर यह पानी आता कहां से है और AC इसे बनाता कैसे है? अगर आपको भी इसका जवाब नहीं पता, तो आइए आपको बताते हैं.

AC में पानी आता कहां से है?

AC से पानी क्यों निकलता है, इसे समझना बेहद आसान है. दरअसल, आपके AC के अंदर एक खास तरह का लिक्विड होता है, जिसे रेफ्रिजरेंट कहा जाता है. यही AC की असली ‘कूलिंग मशीन’ है. जब AC चलता है, तो यह आपके कमरे की गर्म हवा को अपने अंदर खींचता है. फिर यह हवा उन ठंडी कॉइल्स से होकर गुजरती है, जिनमें रेफ्रिजरेंट बह रहा होता है. जैसे ही गर्म हवा इन बर्फ जैसी ठंडी कॉइल्स से टकराती है, उसकी गर्मी रेफ्रिजरेंट सोख लेता है और हवा ठंडी होकर वापस कमरे में आ जाती है.

हवा में हमेशा थोड़ी नमी मौजूद रहती है. जब यह नम हवा ठंडी कॉइल्स के कॉन्टैक्ट में आती है, तो इसकी नमी पानी की बूंदों में बदल जाती है. बिल्कुल वैसे ही जैसे गर्मी में ठंडे पानी के गिलास के बाहर पानी की बूंदें जम जाती हैं. AC में भी यही प्रोसेस होती है. ये बूंदें कॉइल्स पर इकट्ठा होती हैं और फिर ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकल जाती हैं. यानी, आपके AC से जो पानी टपकता है, वह कोई लीकेज नहीं, बल्कि हवा की नमी है जो पानी बनकर बाहर आ रही होती है.

अगर AC से पानी न निकले तो क्या करें?

अगर आपका AC लंबे समय तक चलने के बाद भी बिल्कुल पानी नहीं छोड़ रहा है, तो यह कभी-कभी चिंता की बात हो सकती है. खासकर उमस भरे मौसम में AC से हल्का पानी निकलना नॉर्मल है. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा, तो संभव है कि ड्रेन पाइप जाम हो, कमरे में नमी कम हो या फिर AC की कूलिंग सही तरीके से काम नहीं कर रही हो. ऐसी स्थिति में एक बार टेक्नीशियन से चेक करवाना बेहतर रहता है.

यह भी पढ़ें: क्या AC की भी एक्सपायरी डेट होती है? जानिए कब होता है इसे बदलने का सही समय

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola