केरल चुनाव: सीएम विजयन ने मतगणना से पहले बदला अपना सोशल मीडिया बायो
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, फोटो एक्स
Kerala Election Result: केरल विधानसभा चुनाव का परिणाम कल यानी 4 मई को आने वाला है. रिजल्ट से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने सोशल मीडिया बायो में बदलाव किया.
Kerala Election Result: सीएम पिनाराई विजयन ने बायो में बदलाव करते हुए खुद को पॉलिटन ब्यूरो सदस्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बताया. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपने गृह क्षेत्र धर्मदम (Dharmadam) विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार मैदान में हैं. यूडीएफ ने मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता वीपी अब्दुल रशीद को मैदान में उतारा था, जबकि बीजेपी ने के रंजीत को अपनी टिकट पर चुनाव लड़ाया.
2016 और 2021 में धर्मदम सीट से विजयन की धमाकेदार जीत दर्ज की
पिनाराई विजयन ने 2016 और 2021 के विधानसभा चुनाव में धर्मदम सीट पर आसान जीत दर्ज की थी. 2021 के चुनावों के दौरान, विजयन को 95,522 (59.8%) वोट मिले, जबकि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार सी रघुनाथन को कुल डाले गए वोटों का 28.4% प्राप्त हुआ. इससे पहले, 2016 में, केरल के मुख्यमंत्री, जिन्होंने पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ा था, ने यूडीएफ के मंबारम दिवाकरन से 30,905 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. विजयन को कुल 87,329 वोट मिले, जबकि दिवाकरन को 50,424 मतदाताओं ने वोट दिया था.
एग्जिट पोल का क्या है दावा?
एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) केरल विधानसभा चुनाव जीतने की स्थिति में है.
एक्सिस माई इंडिया: यूडीएफ के 140 सदस्यीय विधानसभा में 78 से 90 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है. जबकि विजयन की पार्टी को 49 से 62 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को शून्य से तीन सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
पीपुल्स पल्स: सत्तारूढ़ एलडीएफ को 55 से 60 सीटें, यूडीएफ को 75 से 85 सीटें और एनडीए को 0 से 3 सीटें मिलने की संभावना है.
केरल चुनाव एक नजर में
केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ और मतदान प्रतिशत 78.27 रहा. एलडीएफ ने 2021 के चुनाव जीतकर राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा को तोड़ दिया था. एलडीएफ ने 2021 के चुनावों में 140 में से 99 सीटें जीती थीं, जबकि सीपीआई-एम को 62 सीटें मिली थीं. पिनाराई विजयन दोबारा मुख्यमंत्री बने.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी जमानत, रिनिकी भुइयां सरमा के आरोपों पर जांच जारी रहेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










