BANKA NEWS : पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
BANKA NEWS : पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

बौसी थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. लंबे समय से फरार चल रहे इश्तहार वारंटी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

बौसी, बांकासे संजीव पाठक की रिपोर्ट :

बौसी थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. लंबे समय से फरार चल रहे इश्तहार वारंटी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया.थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीनगर गांव निवासी घोघा राय का पुत्र बबलू राय काफी समय से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा इश्तहार जारी किया गया था, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था.पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा द्वारा ऐसे फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए थे. इसी कड़ी में बौसी पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी.शनिवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और बबलू राय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद रविवार को आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन