बिहार स्थापना दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम

Published at :12 Mar 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार स्थापना दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम

अधिकारियों की बैठक में बनायी गयी कार्यक्रम की रूप रेखा बांका : बिहार स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में अपर समाहर्ता ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 22 मार्च को बिहार स्थापना दिवस का आयोजन आरएमके […]

विज्ञापन

अधिकारियों की बैठक में बनायी गयी कार्यक्रम की रूप रेखा

बांका : बिहार स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में अपर समाहर्ता ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 22 मार्च को बिहार स्थापना दिवस का आयोजन आरएमके उच्च विद्यालय के मैदान में किया जायेगा. जिसमें स्कूली बच्चों के अलावा विभिन्न विभागों की भागीदारी होनी है. विभागीय विकासात्मक प्रदर्शनी सुशासन के साथ निश्चय पर प्रदर्शनी होर्डिंग एवं पंचायत स्तर पर मध्य निषेध अभियान अंतर्गत कला जत्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है.
इस अवसर पर खेलकूद हेतु आरएमके मैदान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु नगर भवन बांका का चयन किया गया है. वही वीर कुंवर सिंह मैदान में कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन होगा. सभी कार्यक्रम स्थल पर पेयजलापूर्ति हेतु कार्यपालक अभियंता पीएचडी को निर्देश दिया गया. चिकित्सा संबंधी भार सीएस को सौंपा गया. वही विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे का चयन डीईओ जिम्मे दी गयी. इस अवसर पर डीडीसी, सीएस, डीसीएलआर आदि अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन