ककवारा अौर बजरंग टीम ने जीते मैच

Published at :04 Mar 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
ककवारा अौर बजरंग टीम ने जीते मैच

बांका : फ्रेंड्स क्लब ककवारा द्वारा आयोजित स्व दिग्विजय सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट लीग का पहला मैच गुरुवार को ककवारा बनाम रजौन के बीच खेला गया. जिसमें रजौन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 86 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए ककवारा की टीम ने 6 विकेट की […]

विज्ञापन

बांका : फ्रेंड्स क्लब ककवारा द्वारा आयोजित स्व दिग्विजय सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट लीग का पहला मैच गुरुवार को ककवारा बनाम रजौन के बीच खेला गया. जिसमें रजौन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 86 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए ककवारा की टीम ने 6 विकेट की नुकसान पर 90 रन बना कर लक्ष्य हासिल कर लिया. ककवारा की तरफ गेंदबाज सौरभ सिंह ने तीन ओर में 8 रन देकर 2 विकेट लिये.

कप्तान अमरजीत सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वही दूसरा मैच बजरंग बनाम डोडरी के बीच खेला गया. बजरंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रन बनाये. जबकि डोडरी की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.1 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 70 रन ही बना पायी. बजरंग टीम के क्षितिज को गेंदबाजी में दो विकेट लेने एवं बल्लेबाजी में 40 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. निर्णायक के रूप में जीतेंद्र सिंह एवं रंजीत राय थे. वही मैच के सफल संचालन में मुन्ना त्तिवारी, विकास यादव, संदीप कुमार, झुनझुन कुमार, राजा कुमार, विक्की कुमार एवं पप्पु सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन