पहले चरण के पंचायत चुनावों के लिए नामांकन आज से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2016 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

जिले के बेलहर प्रखंड में होना है पहले चरण में पंचायत चुनाव बांका : जिले में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया बुधवार से शुरु हो रही है. पहले चरण में 24 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए नाम निर्देशन का भी आगाज बुधवार को हो रहा है. पहले चरण में जिले के बेलहर प्रखंड में […]
विज्ञापन
जिले के बेलहर प्रखंड में होना है पहले चरण में पंचायत चुनाव
बांका : जिले में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया बुधवार से शुरु हो रही है. पहले चरण में 24 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए नाम निर्देशन का भी आगाज बुधवार को हो रहा है. पहले चरण में जिले के बेलहर प्रखंड में पंचायत चुनाव संपन्न होगा. इस चरण के लिए नामांकन 2 मार्च से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगा. नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को होगी. जबकि 15 मार्च तक अनिच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे. प्रत्यााशियों को चुनाव चिन्ह 15 मार्च को आवंटित होगी. जबकि इस चरण के लिए मतदान 24 अप्रैल को होगा.
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन संबंधित प्रखंड मुख्यालयों एवं जिला मुख्यालय में होगा. जिला परिषद के लिए नामांकन जिला मुख्यालय में होंगे. पंचायत राज के शेष पदों के लिए नामांकन प्रखंड मुख्यालयों में होगा. जिला परिषद के नामांकन के लिए बांका जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर में नामांकन लिए जायेंगे. पहले चरण में बेलहर में होने वाले पंचायत चुनावों के नामांकन के लिए विभिन्न पदों हेतु प्रखंड मुख्यालय में अलग अलग केंद्र निर्धारित किये गये हैं.
नामांकन के दौरान संभावित भीड़ भाड़ की अशंकाओं के मद्देनजर बेलहर में मुखिया पद के लिए कृषि भवन, पंचायत समिति सदस्य के लिए डाटा सेंटर के प्रथम तल, वार्ड सदस्य के लिए इसी सेंटर के निचले तल सरपंच के लिए अंचल कक्ष एवं पंच के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय में नामांकन लिये जायेंगे. नामांकन कार्य पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. संवीक्षा एवं नाम वापसी के लिए भी यही समय निर्धारित किया गया है.
पंचायत चुनाव के संचालन के लिए जिले में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. नामांकन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए नामांकन किये जाने वाले केंद्रों और आसपास व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं. प्रशासनिक स्तर पर अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों से नामांकन से लगायत मतगणना तक शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










