विवाहिता की गला दबा कर हत्या

Published at :28 Feb 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की गला दबा कर हत्या

मोथाबाड़ी गांव में शुक्रवार की देर रात ससुराल वालों ने विवाहिता सविता देवी की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव छोड़कर ससुरालवाले फरार हैं. सविता के मायके वालों ने उसके पति, सास, ससुर समेत सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी गांव में शुक्रवार की देर […]

विज्ञापन

मोथाबाड़ी गांव में शुक्रवार की देर रात ससुराल वालों ने विवाहिता सविता देवी की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव छोड़कर ससुरालवाले फरार हैं. सविता के मायके वालों ने उसके पति, सास, ससुर समेत सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी गांव में शुक्रवार की देर रात ससुराल वालों ने विवाहिता सविता देवी (27वर्ष) पति राजेश यादव की हत्या गला घोट कर कर दी़ आशंका है कि गला घोटने से पहले बेरहमी से उसके साथ मारपीट भी की गयी़ इसके बाद हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए किसी रस्सी से शव को लटकाने का भी प्रयास किया गया़ चूंकि मृतका के गले में दो-दो जगह रस्सी के निशान पाये गये हैं.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती व सअनि पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मोथाबाड़ी गांव पहुंचे़ पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया. घटना के संबंध में मृत विवाहिता सविता देवी के पिता कृष्णदेव यादव ग्राम गोंड़ा थाना बांका ने आरोप लगाया है कि पति राजेश यादव, ससुर कांग्रेस यादव, सास दिनेला देवी, देवर रोहित यादव, ननद रजिया देवी, बहनोई खीरो यादव व भगीना मिथलेश यादव आदि ने मिल कर ही सविता की हत्या की है़
दस वर्ष पूर्व हुई थी सविता की शादी
पिता कृष्णदेव यादव ने कहा कि उसकी पुत्री सविता देवी की शादी करीब दस वर्ष पूर्व ही मोथाबाड़ी गांव के राजेश यादव के साथ हुई थी़ शादी के पांच साल बाद ही सविता देवी को दहेज की मांग को लेकर हमेशा प्रताड़ित किया जाने लगा़ इसके बाद पीड़िता ने बांका न्यायालय में दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा भी किया था़ दस माह पहले ही पति ने सविता को न्यायालय के समक्ष विदाई करके घर ले गया था़ पिछले दस दिनों पहले जब कोलकाता से पति राजेश यादव घर लौटा तो पुन: सविता को प्रताड़ित किया जाने लगा़ इसी क्रम में शुक्रवार को मारपीट करने के बाद गला घोंट कर सविता की हत्या कर दी गयी़
घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हैं. सविता की दो पुत्रियों निक्की व सोनी को भी वे साथ ले गये हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़ हालांकि यह घटना हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन