पुत्री के जन्म के बाद से बदला पति का व्यवहार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Feb 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले मायके से ससुराल लौटी थी सविता कटोरिया : कटोरिया के मोथाबाड़ी में विवाहिता सविता देवी की हत्या की घटना के बाद से जहां एक ओर ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हैं. वहीं दूसरी ओर उसके मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है़ मृतका की मां अरुणा देवी पिता […]
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले मायके से ससुराल लौटी थी सविता
कटोरिया : कटोरिया के मोथाबाड़ी में विवाहिता सविता देवी की हत्या की घटना के बाद से जहां एक ओर ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हैं. वहीं दूसरी ओर उसके मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है़ मृतका की मां अरुणा देवी पिता कृष्णदेव यादव, चाची टिंकु देवी आदि ने बताया कि शादी के पांच साल बाद जब सविता ने निक्की नामक पुत्री को जन्म दिया तो उसके बाद से ही पति समेत ससुराल के सभी सदस्यों का रवैया बदल गया़
ससुराल में प्रेम की जगह उसे सिर्फ प्रताड़ना मिलने लगी़ प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने न्यायालय में दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया था़ इसके बाद पति राजेश यादव ने कोर्ट से ही विवाहिता को विदा कर अपने घर ले गया था़ फिर मायके व ससुराल आना-जाना सौहार्दपूर्ण वातावरण में होता रहा़ कोलकाता से दस दिनों पूर्व राजेश यादव घर लौटा तो इसके बाद पुन: उसके व्यवहार में परिवर्तन आ गया़
एक सप्ताह पहले ही सविता अपनी दो पुत्रियों निक्की व सोनी के साथ मायके गोड़ा से ससुराल मोथाबाड़ी गयी थी़ इसके बाद से घर के पिछवाड़े बरामदे पर सविता को रहने एवं खाना बनाने का अलग इंतजाम कर दिया गया था़ जबकि घर के अन्य सदस्य अलग कमरे में खाना बनाते थे़ पिछले तीन दिनों पहले ही सविता की मोबाइल भी तोड़ दिया गया था़ सविता की मां अरुणा देवी ने बताया कि बेटी से बात नहीं होने पर दामाद के मोबाइल पर बात किया तो जवाब आया कि मैं तंग हो चुका हूं. सविता के बारे में धमकियां भी दी़ पुन: शुक्रवार की शाम बात होने पर सविता की मौत के बारे में जानकारी दी गयी़ शनिवार की सुबह जब पुलिस मोथाबाड़ी पहुंची तो सविता देवी द्वारा तैयार चावल व कटहल की सब्जी बरतन में रखा हुआ ही पाया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










