बारात से लौट रहे चालक की मौत

Published at :27 Feb 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
बारात से लौट रहे चालक की मौत

बैदाचक गांव के पास गुरुवार की शाम एक स्कॉर्पियो चालक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी. मतृक की पहचान एनुल अंसारी, घर सादपुर, फुल्लीडुमर के रुप में हुई. पंजवारा : थाना क्षेत्र के बैदाचक गांव के पास गुरुवार की देर शाम एक स्कॉर्पियो चालक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार […]

विज्ञापन

बैदाचक गांव के पास गुरुवार की शाम एक स्कॉर्पियो चालक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी. मतृक की पहचान एनुल अंसारी, घर सादपुर, फुल्लीडुमर के रुप में हुई.

पंजवारा : थाना क्षेत्र के बैदाचक गांव के पास गुरुवार की देर शाम एक स्कॉर्पियो चालक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक बारात से वापस आ रहा था. बैदाचक गांव के समीप पहुंचने के बाद उसने छाती में दर्द की बात कही.
इसके बाद स्थानीय लोगों ने पंजवारा से चिकित्सक को बुला कर उसे प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया. लेकिन चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. वाहन पर मिले कागजात के अनुसार, मृतक का नाम एनुल अंसारी, घर सादपुर, फुल्लीडुमर के रुप में पहचान की गयी. वाहन संख्या बीआर 10 टी 1103 है. जबकि वाहन स्वामी का नाम संजीव शर्मा बताया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन