जादू-टोना के आरोप में पिता-पुत्र के साथ मारपीट

Published at :25 Feb 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
जादू-टोना के आरोप में पिता-पुत्र के साथ मारपीट

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा पंचायत अंतर्गत नैयाडीह गांव में जादू टोना का आरोप लगा कर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना मंगलवार की शाम की है़ अंधविश्वास से ग्रसित लोगों ने पंचायत में घटना को अंजाम दिया़ मारपीट में जख्मी डेमडा मुर्मू (56वर्ष) व उसके पुत्र […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा पंचायत अंतर्गत नैयाडीह गांव में जादू टोना का आरोप लगा कर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना मंगलवार की शाम की है़ अंधविश्वास से ग्रसित लोगों ने पंचायत में घटना को अंजाम दिया़ मारपीट में जख्मी डेमडा मुर्मू (56वर्ष) व उसके पुत्र चुड़का मुर्मू (30वर्ष) का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया़

जख्मी वृद्ध का बांया कान भी आधा से अधिक कट गया है़ इस संबंध में पीड़ित ने गांव के ही नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है़ जिसमें धूमा मुर्मू, मुटरू मुर्मू, झूमीलाल मुर्मू, रसिकलाल मुर्मू, मंगल मुर्मू, चुनकु मुर्मू, रामलाल मुर्मू, संतलाल मुर्मू एवं बुधु यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है़

दर्ज प्राथमिकी में डेमडा मुर्मू ने बताया है कि मंगलवार को गांव के ही धूमा मुर्मू ने उसके खिलाफ गांव में पंचायत बुलायी़ पंचायत में धूमा ने डेमडा से कहा कि तुम्हारे भूत ने मेरे पिताजी लुड़घु मुर्मू को मारा है, जब उसने कहा कि वह भूत नहीं रखता तो पंचायत में ही गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लाठी व कुल्हाड़ी के बेंट से मारपीट की गयी़ बचाने दौड़े पुत्र चुड़का मुर्मू को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन