गांधी चौक पर कार ने वृद्ध को मारा धक्का, जख्मी

Published at :22 Feb 2016 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी चौक पर कार ने वृद्ध को मारा धक्का, जख्मी

बांका : शहर के गांधी चौक के समीप रविवार को एक वाहन की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गये.जानकारी के अनुसार गोविंदपुर अमरपुर निवासी सहदेव सिंह किसी काम से बांका आये थे. इसी दौरान देवघर की ओर से तेज रफ्तार आ रही मारुती वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. जिससे […]

विज्ञापन
बांका : शहर के गांधी चौक के समीप रविवार को एक वाहन की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गये.जानकारी के अनुसार गोविंदपुर अमरपुर निवासी सहदेव सिंह किसी काम से बांका आये थे.
इसी दौरान देवघर की ओर से तेज रफ्तार आ रही मारुती वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. जिससे वह बेहोश होकर बीच सड़क पर गिर गये. वृद्ध को गिरा देख चालक अपनी वाहन को लेकर समुखिया मोड़ की ओर तेजी से भाग निकला. इस घटना को देख पास के दुकानदारों ने वृद्ध को होश में लाते हुए इलाज के सदर अस्पताल पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार की गयी. वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंच कर जख्मी हालात में पड़े वृद्ध से बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन