आंगन में बहू का शव छोड़ कर फरार हुए घर वाले

Published at :20 Feb 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
आंगन में बहू का शव छोड़ कर फरार हुए घर वाले

बांका : बांका थाना क्षेत्र के करार गांव से पुलिस ने शुक्रवार को एक नवविवाहिता का शव बरामद किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष रामप्रीत कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली की राजेंद्र राय के घर में उनकी पुत्रवधू का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस जब गांव पहुंची तो सभी लोग […]

विज्ञापन
बांका : बांका थाना क्षेत्र के करार गांव से पुलिस ने शुक्रवार को एक नवविवाहिता का शव बरामद किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष रामप्रीत कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली की राजेंद्र राय के घर में उनकी पुत्रवधू का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस जब गांव पहुंची तो सभी लोग घर छोड़ कर फरार हो चुका था. आंगन में पुत्र वधु राबड़ी देवी का शव पड़ा हुआ था.
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी राबड़ी के मायके वाले को भी दी थी,जो कुछ समय के बाद गांव पहुंची. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इधर सराय दुमका निवासी मृतका के मां संजनी देवी ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया है कि पिछले वर्ष पुत्री राबड़ी कुमारी का शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार राजेंद्र राय के पुत्र संतोष राय से किये थे.
शादी के कुछ माह बीत जाने के बाद संतोष ने दहेज के रूप में मोटरसाइकिल की मांग करने लगा. इसकी जानकारी पुत्री ने कई बार फोन के माध्यम से दी थी. मांग पूरा नहीं करने पर पुत्री की गला दबा कर हत्या करने की बात कहीं है. जिसमें पति संतोष राय, ससुर राजेंद्र राय, कुमोद राय एवं मृतका की गोतनी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की पुलिस से गुहार लगायी हैं. पुलिस ने आवेदन को लेकर फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन