नाबालिग अपहरणकांड में चार नामजद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

कटोरिया : सूइया बाजार से सरस्वती पूजा मेला के दौरान नाबालिग का अपहरण कर लिये जाने के मामले में पिता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ जिसमें चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है़ दर्ज प्राथमिकी में बोंड़ा गांव के मुख्य आरोपी युवक मिथलेश कुमार यादव उसके पिता राजेंद्र यादव, […]
विज्ञापन
कटोरिया : सूइया बाजार से सरस्वती पूजा मेला के दौरान नाबालिग का अपहरण कर लिये जाने के मामले में पिता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ जिसमें चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है़ दर्ज प्राथमिकी में बोंड़ा गांव के मुख्य आरोपी युवक मिथलेश कुमार यादव उसके पिता राजेंद्र यादव, राजकुमार यादव व राजा यादव को अभियुक्त बनाया गया है़
सूइया बाजार निवासी बच्चू गुप्ता ने बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री गत 15 फरवरी को घर से मेला देखने निकली, जो नहीं लौटी़ खोजबीन में पता चला कि बोंड़ा गांव के मिथलेश कुमार यादव बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया है़ जिसमें उसके पिता समेत तीन लोगों ने मिल कर सहयोग किया है़ 16 फरवरी को नाबालिग के भाई जितेंद्र कुमार गुप्ता के मोबाइल पर मिथलेश ने फोन कर बताया कि उसने सोनी के साथ शादी कर लिया है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










