पानी के बहाव व जमाव से क्षतिग्रस्त हुई सड़क

बांका : बांका नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत प्रधान डाक घर के पीछे से आजाद चौंक को जाने वाली सड़क में इन दिनों कई जगहों पर घरों से निकलने वाला पानी यूं ही बहते देखा जा सकता है. यही वजह है कि इस सड़क से लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. मालूम हो कि […]
बांका : बांका नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत प्रधान डाक घर के पीछे से आजाद चौंक को जाने वाली सड़क में इन दिनों कई जगहों पर घरों से निकलने वाला पानी यूं ही बहते देखा जा सकता है. यही वजह है कि इस सड़क से लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. मालूम हो कि इसी मार्ग में पुरानी ठाकुरबाड़ी एवं दुर्गा मंदिर अवस्थित है जहां पर सुबह में पूजा अर्चना एवं शाम में संध्या आरती के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस मार्ग में नगर पंचायत द्वारा लोगों के घरों या सरकारी कार्यालयों से निकलने वाले पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किये जाने से सड़कों पर गंदा पानी बेतरतीव ढ़ंग से बहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










