रंगदारी मांगने के आरोप में चौकीदार का भाई गिरफ्तार

बेलहर : नक्सली के नाम पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार से 30 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में थाना क्षेत्र के एक चौकीदार के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम गोरेलाल हेंब्रम ग्राम बदला बताया जा रहा है. शनिवार को एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय के नेतृत्व में […]
बेलहर : नक्सली के नाम पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार से 30 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में थाना क्षेत्र के एक चौकीदार के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम गोरेलाल हेंब्रम ग्राम बदला बताया जा रहा है. शनिवार को एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने बदला गांव से नाटकीय ढंग से चौकीदार के भाई को पकड़ा, जिसे पूछताछ के बाद बांका जेल भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार चार अगस्त 2015 को प्रखंड के साहेबगंज गांव निवासी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार शंकर साह से फोन पर नक्सली के नाम पर 30 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी थी. नहीं देने पर परिवार के सभी सदस्यों की हत्या करने की भी धमकी दी गयी थी. रंगदारी की राशि गंगटा जंगल में पहुंचाने को कहा गया था. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन कर लिया था. जिसमें पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं. पूर्व में गिरफ्तार एक आरोपी राकेश कुमार राम ने बयान पर चौकीदार के भाई गोरेलाल हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










