टेडी डे : धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाना है...

Published at :11 Feb 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
टेडी डे : धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाना है...

दो दिलों को करीब लाता है टेडी सहरसा नगर : प्यार के सफर में बुधवार को टेडी डे पर अपनों को क्यूट टेडीबीयर देकर दिल की बात लोगों ने चुपके से ही सही लेकिन खूब कही है. हाल-ए-दिल बयां करने के लिए मखमली लाल और पिंक रंग के टेडी बाजार में खूब छाये रहे. रूठों […]

विज्ञापन

दो दिलों को करीब लाता है टेडी

सहरसा नगर : प्यार के सफर में बुधवार को टेडी डे पर अपनों को क्यूट टेडीबीयर देकर दिल की बात लोगों ने चुपके से ही सही लेकिन खूब कही है. हाल-ए-दिल बयां करने के लिए मखमली लाल और पिंक रंग के टेडी बाजार में खूब छाये रहे. रूठों को मनाने के लिए प्यारे टेडी काम कर गये. किसी ने छोटे तो किसी ने बड़े टेडी देकर अपने दिल की बात रखी. टेडी की खरीदारी के लिए दिन भर गिफ्ट गैलरियां भी खरीदारों से भरी रहीं. वेलेंटाइन वीक में प्यार का सम्मान करने वालों के लिए टेडी डे खास था.
खूब रही गुलाबी टेडीबीयर की मांग: सुबह से ही खूबसूरत और दिल को भाने वाले टेडीबीयर को खोजने की तलाश शुरू हो गई थी तो कुछ ने यह इंतजाम पहले ही कर लिया था. दिन चढ़ने के साथ अपनों को टेडीबीयर देकर प्यार का इजहार करने का सिलसिला शुरू हुआ. चूंकि टीन एजर्स में टेडीबीयर खास पसंद किए जाते हैं. रेस्टूरेंट, पार्कों और अन्य स्थानों पर अपनों को टेडी देकर दिल की बात सुनायी गयी. अमूमन सफेद और पिंक रंग के टेडी लोगों के हाथों में नजर आये.
लेकिन इस बार टेडी डे पर लाल रंग की ज्यादा मांग रही. 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की रेंज में टेडी ज्यादा पसंद किये गये. परेड में गिफ्ट गैलरी चला रहे राजन के अनुसार लाल और पिंक रंग के वाशऐवल टेडी की ज्यादा मांग रही. वजन में हलके और दिखने में प्यारे टेडी से अपनों से प्यार साझा किया गया. इन खास पलों में बिना बोलने वाले टेडी भी गवाह रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन